Uncategorized

एसटी डिपो में बस से कुचलकर पिता पुत्र की मौत

भंडारा. शुक्रवार शाम करीब 7 बजे शहर के एसटी बस डिपो में एक दर्दनाक हादसे में 40 वर्षीय व्यक्ति और उसके 3 वर्षीय मासूम बेटे की बस के नीचे कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कुंभार टोली, चांदनी चौक निवासी रोहित खेडीकर के रूप में हुई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहित आरओ पानी सप्लाई का काम करता था. वह अपने तीन वर्षीय बेटे को दोपहिया वाहन पर बैठाकर एसटी डिपो पहुंचा था. डिपो परिसर में उसने बस रैंप के पीछे वाहन खड़ा किया, जिस पर बच्चा बैठा रहा. इसके बाद रोहित किसी काम से कुछ दूरी पर चला गया.

 

इसी दौरान रैंप पर खड़ी एसटी बस के चालक ने बस को पीछे की ओर लिया. बस के रिवर्स होने से दोपहिया वाहन और बच्चा उसकी चपेट में आ गया. बच्चे को खतरे में देखकर रोहित उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वह भी बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही भंडारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश देखा गया. वहीं एसटी डिपो प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर लोगों का प्रवेश रोक दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
जाहिराती, इंटरव्ह्यू, बातमी, Live प्रोग्राम करिता WhatsApp वर संपर्क करा : 📱9823360060 | महा विदर्भ टीव्ही ला लाईक, सबस्क्राईब जरूर करा | प्रतिनिधी नेमणे आहेत | इच्छुकांनी संपर्क करावे |
जाहिराती, इंटरव्ह्यू, बातमी, Live प्रोग्राम करिता WhatsApp वर संपर्क करा : 📱9823360060 | महा विदर्भ टीव्ही ला लाईक, सबस्क्राईब जरूर करा | प्रतिनिधी नेमणे आहेत | इच्छुकांनी संपर्क करावे |